संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्। देवा भागं यथा पूर्वे सञ्जानाना उपासते।।
lang

भगवान परशुराम जी का दिव्य जीवन चरित्र

भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे चिरंजीवी आवेशावतार हैं।

भगवान परशुराम ने त्रेतायुग में ब्रह्मश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि एवं माताश्री रेणुका के परिवार में वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्ष्य तृतीया ) को प्रदोष काल में जन्म लिया ।

पौराणिक वृत्तांत के अनुसार महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न करवाए गए पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न होकर देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप भगवान परशुरामजी का अवतरण हुआ ।

बाल्यकाल में भगवान परशुराम ने शास्त्रों की प्रारम्भिक शिक्षा अपने पितामह ऋचीक और पिता जमदग्नि से ग्रहण की तथा शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण राजर्षि विश्वामित्र से प्राप्त किया।

अधिक पढ़ें

आगामी कार्यक्रम

हमारा उद्देश्य

ब्राह्मणों को एकजुट करने, ब्रह्मणत्व पर गर्व करने तथा सनातन संस्कृति के उन्नयन के पावन उद्देश्यों को लेकर जयपुर में जय परशुराम युवा समागम का आयोजन किया जा रहा है।

इस समागम का आयोजन जयपुर के समस्त ब्राह्मण संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है तथा इसका संयोजन का दायित्व सप्तऋषि मंडल, जयपुर को दिया गया है।

इस पवित्र संकल्प के प्रेरणा स्रोत एवं मार्ग दर्शक महन्त श्री कैलाश जी शर्मा, मन्दिर श्रीगणेशजी मोतीडूंगरी, जयपुर हैं

प्रार्थना

संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्।
देवा भागं यथा पूर्वे सञ्जानाना उपासते।।

अर्थ –
हम सब एक साथ चलें,
आपस में संवाद करें,
हमारे मन एक हों।
जिस प्रकार पहले के विद्वान,
अपने नियत कार्य के लिए एक होते थे,
उसी प्रकार हम भी साथ में मिलते रहें।

 जय परशुराम युवा समागम, जयपुर

आओ साथ चलें , मिलकर आगे बढ़ें

नवीनतम ब्लॉग पोस्ट

Jai Parshuram द्वारा पोस्ट किया गया October 29, 2022

पद्मभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट

Jai Parshuram द्वारा पोस्ट किया गया October 29, 2022

श्री रविन्द्र उपाध्याय, प्रख्यात प्लेबैक सिंगर

Jai Parshuram द्वारा पोस्ट किया गया October 29, 2022

श्रीमति सीमा मिश्रा, प्रख्यात लोक गायिका

Jai Parshuram द्वारा पोस्ट किया गया October 29, 2022

श्री सुदेश शर्मा, प्रख्यात गायक

Jai Parshuram द्वारा पोस्ट किया गया October 29, 2022

श्री संजय झाला, विश्वप्रसिद्ध कवि

Jai Parshuram द्वारा पोस्ट किया गया October 29, 2022

ब्राह्मण और ब्राह्मणत्व का इतिहास-एक फ़िल्म